RDX Full Form And Meaning In Hindi Language

Full form of RDX - YouTube

RDX का फ़ुल फ़ॉर्म क्या होता है?

संक्षिप्त नाम RDX का मतलब Research Department Explosvie (रिसर्च डिपार्टमेंट एक्सप्लोसिव) या Royal Demolition Explosive (रॉयल डिमोलिशन एक्सप्लोसिव) होता है।

यह एक गंधहीन,स्वादरहित,सफेद कार्बनिक यौगिक है जो एक विस्फोटक के रूप में काम करता है। रासायनिक रूप से यह नाइट्रामाइड के क्रम में आता है।(O2NNCH2)3 इसका रासायनिक सूत्र है। तकनीकी में इसे साइक्लोट्रिमेथिलीनट्रिनिट्रामाइन कहा जाता है, RDX इसका परिवर्णी शब्द हैं। RDX को घर्षण, प्रभाव और तापमान द्वारा सक्रिय किया जा सकता है।

इसे विस्फोटक टीएनटी से भी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। RDX का उपयोग उच्च प्रभाव वाले विस्फोटक बनाने के लिए किया जाता है। सैन्य अनुप्रयोगों के बीच और पुलों, भवन जैसी विशाल संरचनाओं को गिराने के लिए इसका एक प्रयोग आम तौर पर है। यह एक जैवनिम्ननीय उत्पाद है जिसे कीचड़ और कुछ कवक फेनेरोचिएट क्राइसोस्पोरियम द्वारा विघटित किया जा सकता है|

RDX के गुण निम्नलिखित हैं:-

जैसा कि RDX का पूर्ण रूप एक कार्बनिक यौगिक है, इसमें कुछ भौतिक गुण होते हैं, जिन्हें इस प्रकार लिखा जा सकता है:

  1. यह भौतकी तौर पर कठोर होता है।
  2. RDX की अपनी कोई गंध नहीं होती। 
  3. यह एक सफेद क्रिस्टलीय ठोस है
  4. RDX पानी और अन्य कार्बनिक तरलों में घुलनशील नहीं होता।
  5. इसका गलनांक बिंदु 205.5 डिग्री सेल्सियस है।
  6. RDX काआणविक भार 222.12 g/mol होता है।
  7. RDX को 213 डिग्री सेल्सियस पर विघटित किया जा सकता है।

Related Posts